With World Cup: अंतरराष्ट्रीय खो खो फेडरेशन ने 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित किये जाने वाले खो खो वर्ल्ड कप मैचों के लिए नए नियम नोटिफाई किये हैं। यह नियम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खो खो मैचों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू किये गए हैं।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय खो खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि खो खो मैच की अवधि 50 मिनट तय की गई है और मैच से पहले टॉस के माध्यम से दोनों टीमों को अटैकिंग और डिफेंस का विकल्प चुनने का मौका मिलेगा।

Advertisement

प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे जिसमे से फील्ड में 12 खिलाड़ी खेलेंगे जबकि तीन बचे खिलाड़ी सब्स्टीट्यूट होंगे।

नए नियमों के अनुसार सेंट्रल लेन को पार करना, जल्दी उठ जाना, पीछे हटना और दिशा बदलना फ़ाउल माना जायेगा।

खो खो वर्ल्ड कप के लिए खेल का मैदान 26 गुना 20 मीटर साइज का रेक्टेंगुलर होगा।

नियमों के अनुसार प्रत्येक मैच दो इनिंग का होगा। प्रत्येक इनिंग 7 मिनट के अटैकिंग और डिफेंसिव टर्न में विभाजित होगी। प्रत्येक इनिंग के बाद चार मिनट का इंटरवल होगा और टर्न्स के बीच तीन मिनट का ब्रेक होगा।

Advertisement

टर्न के शुरुआत में तीन डिफेंडर्स बैच के रूप में डिफेन्स के लिए खेल के मैदान में शामिल होंगे। जब तीनों डिफेंडर्स को आउट घोषित कर दिया जायेगा तो 30 सेकंड्स का ब्रेक पीरियड होगा। डिफेंडर्स के अगले बैच को एंट्री जोन के माध्यम से 30 सेकंड के अन्दर मैदान में प्रवेश करना पड़ेगा और अगर वह निर्धारित समय अवधि के अन्दर खेल के मैदान में प्रवेश नहीं करते हैं तो उन्हें लेट एंट्री के लिए आउट करार दिया जायेगा।

अगर डिफेंडिंग टीम का कोई बैच तीन मिनट तक फील्ड में डटा रहता है तो उसे एक अतिरिक्त अंक प्रदान किया जायेगा और इसके बाद प्रत्येक 30 सेकंड के लिए एक अतिरिक्त अंक प्रदान किया जायेगा।

"खो" को कार्यान्वित करने के लिए अटैकर बैठे हुए अटैकर की पीठ को अपनी हथेली /हाथ से छूएगा और तत्काल जोर से "खो " शब्द का उच्चारण करेगा जोकि अंपायर/ रेफरी को सुनाई देना चाहिए।

Advertisement

अटैकिंग टीम को प्रत्येक सफल आउट के लिए दो अंक मिलेंगे। प्रत्येक टीम को दो रिव्यू की अनुमति होगी।

"खो" को कार्यान्वित करने के लिए अटैकर बैठे हुए अटैकर की पीठ को अपनी हथेली /हाथ से छूएगा और तत्काल जोर से "खो " शब्द का उच्चारण करेगा जोकि अंपायर/ रेफरी को सुनाई देना चाहिए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार