महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के एक कड़े मुकाबले में बुधवार को एसजी पाइपर्स ने सूरमा हॉकी क्लब के खिलाफ 1-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले का एकमात्र गोल पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर ने दागा।

Advertisement

एसजी पाइपर्स ने अनुशासित तरीके से मुकाबले की शुरुआत की, जिसका नतीजा जल्द ही मिल गया। मुकाबले के चौथे मिनट कप्तान नवनीत कौर ने पाइपर्स को शुरुआती बढ़त दिलाई।

Advertisement

इसके बाद सूरमा हॉकी क्लब ने कई अटैकिंग मूव्स के साथ जवाब देने की कोशिश की, लेकिन एसजी पाइपर्स का डिफेंस मजबूत रहा। सूरमा के लगातार दबाव के बावजूद पाइपर्स ने अपनी मामूली बढ़त को पहले क्वार्टर के ब्रेक तक बरकरार रखा।

दूसरे क्वार्टर में सूरमा क्लब नए सिरे से अटैकिंग इरादे के साथ उतरी। यह टीम बराबरी की तलाश में थी। इस बीच टीम ने मैच का पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, टीम इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी। मोमेंटम में बदलाव को भांपते हुए, एसजी पाइपर्स ने सटीक पासिंग के जरिए गेंद पर कब्जा बनाए रखा और सूरमा को लगातार दबाव झेलना पड़ा।

सूरमा दूसरे क्वार्टर के अंत में एक और पेनाल्टी कॉर्नर जीतने में कामयाब रही, लेकिन खराब ट्रैप ने टीम को निराश किया। इस क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं दाग सकीं। हाफ-टाइम ब्रेक तक पाइपर्स के पास 1-0 से बढ़त थी।

सूरमा हॉकी क्लब ब्रेक के बाद बराबरी की तलाश में पूरी ताकत से मैदान में उतरी। इस बीच टीम ने बार-बार पाइपर्स के डिफेंस को टेस्ट किया। हालांकि, पाइपर्स ने मजबूती बनाए रखी और अनुशासित डिफेंस के साथ लगातार दबाव को झेलते हुए तीसरे क्वार्टर में भी अपने विरोधियों को गोल से वंचित रखा।

Advertisement

सूरमा दूसरे क्वार्टर के अंत में एक और पेनाल्टी कॉर्नर जीतने में कामयाब रही, लेकिन खराब ट्रैप ने टीम को निराश किया। इस क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं दाग सकीं। हाफ-टाइम ब्रेक तक पाइपर्स के पास 1-0 से बढ़त थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

लगातार दो मुकाबलों में जीत के साथ में दो जीत के साथ एसजी पाइपर्स प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं, लगातार दूसरा मुकाबला जीतने के बाद सूरमा हॉकी क्लब सबसे निचले पायदान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार