एसजी पाइपर्स की हेड कोच सोफी गिर्ट्स ने टीम की युवा भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की है। उन्होंने खिलाड़ियों की नैसर्गिक क्षमता और सोच को हॉकी इंडिया लीग 2025-26 से पहले टीम के लिए सकारात्मक पहलू बताया।

Advertisement

सोफी गिर्ट्स ने टीम की खिलाड़ियों इशिका और सुनीलिता टोप्पो की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि ये बिना डरे खेलती हैं और प्रयोग करने से नहीं डरती हैं। ये उनकी विशेष खूबी है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "उनके खेल में रचनात्मकता है। आप इसे छीनना नहीं चाहते। आप इस खूबी में अपना कुछ जोड़ना चाहते हैं ताकि वे अपनी क्षमता को उच्चतम स्तर पर दोहरा सकें। अगर आप इन खिलाड़ियों को सही माहौल, सही सपोर्ट और समय देते हैं, तो वे बहुत आगे जा सकते हैं।"

गिर्ट्स ने कहा कि खिलाड़ियों में काफी संभावना है। फिलहाल उनकी कोशिश टीम में संतुलन बनाने और खिलाड़ियों के बीच आपसी समझ विकसित करने पर है।

सोफी गिर्ट्स बेल्जियम की एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। वह एलीट लेवल पर पुरुषों की टीम को कोचिंग देने वाली कुछ महिलाओं में से एक हैं। उनका मानना ​​है कि भारतीय खिलाड़ी खेल को एक अलग पहचान देते हैं।

हॉकी इंडिया लीग 28 दिसंबर, 2025 से 10 जनवरी, 2026 तक खेली जानी है। एसजी पाइपर्स 28 दिसंबर को अपना पहला मुकाबला रांची रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

Advertisement

एसजी पाइपर्स की महिला टीम

फॉरवर्ड: नवनीत कौर, दीपिका, शर्मिला देवी, टेरेसा वियाना आचे, प्रीति दुबे, प्रिसिला जार्डेल माटेओस

मिडफील्डर: सुनेलिता टोप्पो, इशिका, शिलेइमा चानू, कैटलिन नोब्स, शिल्पी डबास, जुआना मोरेलो

Advertisement

फॉरवर्ड: नवनीत कौर, दीपिका, शर्मिला देवी, टेरेसा वियाना आचे, प्रीति दुबे, प्रिसिला जार्डेल माटेओस

Also Read: LIVE Cricket Score

गोलकीपर: बंसरी सोलंकी, क्रिस्टीना कोसेंटिनो

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार