विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का अभियान जीत के साथ शुरुआत हुआ है। ब्रिटेन के लिवरपूल में पुरुषों की 55 किलोग्राम भारवर्ग में पवन बर्तवाल ने पेरिस ओलंपियन ब्राजील के माइकल डगलस ट्रिनडेड को हराया।

Advertisement

पवन बर्तवाल ने तीसरे और अंतिम राउंड में दबाव में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए ब्राजीलियाई प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी और पहला राउंड 3:2 से जीत लिया।

Advertisement

पहले दो राउंड के बाद दोनों मुक्केबाज बराबरी पर थे। दूसरे राउंड में ट्रिनडेड ने बर्तवाल की बढ़त को कम कर दिया।

भारत ने हाल ही में गठित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी नियामक संस्था, विश्व मुक्केबाजी परिषद के तत्वावधान में आयोजित हो रही इस पहली विश्व चैंपियनशिप में 20 सदस्यीय दल उतारा है और विश्व मुक्केबाजी में अपनी बढ़ती प्रतिष्ठा को प्रदर्शित किया है।

तीन अन्य भारतीय साक्षी (54 किग्रा), सनमाचा चानू (70 किग्रा), और हर्ष चौधरी (90 किग्रा) शाम के सत्र में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इस बीच, पदक के दावेदार हितेश गुलिया ( 70 किग्रा), अभिनाश जामवाल (65 किग्रा), निखत जरीन ( 51 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) सहित 10 भारतीय मुक्केबाजों को अच्छा ड्रॉ मिला है, जो प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में मुश्किल प्रतिद्वंद्वियों से बचेंगे।

Advertisement

गुलिया, जामवाल और लवलीना को शुरुआती दौर में बाई मिली है, जबकि निखत जरीन का सामना अमेरिका की जेनिफर लोजाना से होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

20 सदस्यीय भारतीय दल का ध्यान हाल में गठित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी शासी निकाय, विश्व मुक्केबाजी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पहली विश्व चैंपियनशिप में मजबूत प्रदर्शन करने पर केंद्रित है। पूर्व विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता निखत, लवलीना की वापसी से इसकी संभावनाएं बढ़ी है। निखत जरीन और लवलीना लंबे समय के बाद अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। भारतीय दल को इन दोनों से पदक की उम्मीद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार