वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2 में रविवार को ज्योति ने भारत के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीता है। 48 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में ज्योति ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप ब्राजील की मौजूदा गोल्ड मेडलिस्ट फर्जोना फोजिलोवा (उज्बेकिस्तान) को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराया।

Advertisement

एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ज्योति की इस शानदार जीत ने उनके बेहतरीन अभियान को यादगार बनाने के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी बढ़ती पहचान को भी साबित किया है।

Advertisement

भारत ने फाइनल में मजबूत प्रदर्शन करते हुए तीन सिल्वर मेडल भी जीते। 51 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में मीनाक्षी को चीन की वू यू के हाथों 0-5 से हारने के बाद सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।

57 किलोग्राम वर्ग में प्राची ने भी सिल्वर मेडल जीता। टूर्नामेंट में शानदार सफर के बाद भी वह अपने टाइटल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की निगिना उक्तामोवा के हाथों 0-5 से हार गईं।

पुरुषों की कैटेगरी में, दीपक (70 किलोग्राम) ने कजाकिस्तान के अबलाइखान ज़ुसुपोव से फाइनल में 0-5 से हारने के बाद सिल्वर मेडल जीता।

इससे पहले, भारत ने जुगनू (85 किलोग्राम) और निखिल (55 किलोग्राम) के जरिए दो ब्रॉन्ज मेडल पक्के कर लिए थे, जिससे देश के कुल पदकों की संख्या 6 हो गई। इनमें 1 गोल्ड, 3 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

Advertisement

पुरुषों की कैटेगरी में, दीपक (70 किलोग्राम) ने कजाकिस्तान के अबलाइखान ज़ुसुपोव से फाइनल में 0-5 से हारने के बाद सिल्वर मेडल जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय स्तर के मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अभियान बहुत सफल रहा। महिला टीम ने पांच मुक्केबाजों के साथ चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर शानदार नेतृत्व किया। ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन (75 किलोग्राम), मौजूदा एशियाई चैंपियन प्रीति पवार (54 किलोग्राम), साक्षी (51 किलोग्राम) और प्रिया (60 किलोग्राम) सभी ने गोल्ड मेडल जीते। परवीन (65 किलोग्राम) ने सिल्वर मेडल जीतकर महिला टीम के शानदार प्रदर्शन को पूरा किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार