वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के पांचवें दिन गुंजन, राधामणि लोंगजाम और चंद्रिका पुजारी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। हालांकि, प्रार्ची और प्रियांश सेहरावत को एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

भारतीय टीम के लिए दिन की शुरुआत शानदार रही। गुंजन (48 किलोग्राम) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पोलैंड के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। राधामणि लोंगजाम (57 किलोग्राम) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड में रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट (आरएससी) से इक्वाडोर की अपनी विरोधी को हराया। हालांकि, प्राची (60 किलोग्राम) को स्लोवाकिया की खिलाड़ी के खिलाफ 5-0 से हार झेलनी पड़ी, जबकि पुरुषों के डिवीजन में प्रियांश सेहरावत (70 किलोग्राम) मोरक्को के खिलाड़ी से 5-0 से हार गए। हालांकि, चंद्रिका पुजारी (50 किलोग्राम) ने अमेरिका पर 5-0 की जीत दर्ज करते हुए भारत के लिए दिन का शानदार अंत किया।

Advertisement

वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के पांचवें दिन गुंजन, राधामणि लोंगजाम और चंद्रिका पुजारी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। हालांकि, प्रार्ची और प्रियांश सेहरावत को एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

टूर्नामेंट के चौथे दिन भी भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। प्रियांश सेहरावत (70 किलोग्राम) ने लातविया पर 5-0 से जीत दर्ज की थी, जबकि एल अंबेकर (50 किलोग्राम) ने ताजिकिस्तान के खिलाड़ी को 5-0 से हराते हुए अगले दौर में अपनी जगह बनाई थी। साहिल दुहान भी अपना मुकाबला जीतने में सफल रहे थे। हालांकि, अमन सिवाच (65 किलोग्राम) को यूक्रेन के खिलाड़ी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। भारतीय मुक्केबाज अब तक टूर्नामेंट में अपने जबरदस्त पंचों के दम पर विपक्षी मुक्केबाजों पर भारी पड़े हैं। भारतीय टीम टूर्नामेंट के छठे दिन भी जीत के इस सिलसिले को जारी रखना चाहेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार