Delhi Police: दिल्ली पुलिस द्वारा राजघाट, आईटीओ और लाल किले के आसपास के इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने के बाद, भारतीय पहलवानों ने गुरुवार दोपहर को होने वाली अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी।

Advertisement

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले पहलवान विनेश, साक्षी और बजरंग ने घोषणा की थी कि वे गुरुवार को दिल्ली के राजघाट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए विनेश ने अपने ट्वीट में लिखा था, "सभी को नमस्कार, कल (गुरूवार) दोपहर 12:30 बजे हम दिल्ली के राजघाट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। जय हिंद।"

बाद में, डीसीपी सेंट्रल ने ट्वीट किया, "स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर, राजघाट, आईटीओ, लाल-किला आदि के आसपास के क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सभा की अनुमति नहीं है।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, "पुलिस ने राजघाट पर धारा 144 लगा दी है और हमें प्रेस कांफ्रेंस करने से रोक दिया है। अगली प्रेस कांफ्रेंस का टाइम और जगह जल्दी फाइनल करेंगे।"

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का बहुप्रतीक्षित चुनाव 12 अगस्त को नई दिल्ली में होना है और पहलवानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस उसी से जुड़ी है।

Advertisement

पता चला है कि यूपी से बृजभूषण के करीबी संजय सिंह और उनका पूरा पैनल काफी आराम से चुनाव जीत सकता है और यही बात विरोध करने वाले पहलवानों को परेशान कर रही है।

इससे पहले, आईएएनएस ने बताया था कि बजरंग डब्ल्यूएफआई चुनावों पर कड़ी नजर रखने के लिए विदेश में अपना प्रशिक्षण बीच में ही छोड़कर थोड़ा जल्दी भारत वापस आ गए थे। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि निवर्तमान महासचिव वीएन प्रसूद से बजरंग ने हाल ही में संपर्क किया था।

डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के पीछे दृढ़ता से खड़े प्रसूद, जो विशेष आम बैठक में केरल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेंगे, ने कहा कि, बजरंग ने मुझसे पूछा कि मैं मतदान के लिए दिल्ली कब पहुंचूंगा। उसने मुझे यह भी बताया कि चुनाव में हर कोई बृजभूषण का समर्थन कर रहा है। मैंने उनसे कहा, बजरंग आप एक पहलवान हैं, आप एशियाई खेलों के चयन ट्रायल पर ध्यान केंद्रित करें और हम चुनाव का ध्यान रखेंगे।'

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार