ओमान में चल रही एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों ने गुरुवार को बड़ी जीत हासिल करते हुए अपने-अपने एलीट पूल में अजेय रहने का सिलसिला जारी रखा। महिला टीम ने कजाकिस्तान पर 10-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 8-3 से हराया।

Advertisement

भारतीय महिला टीम ने मुकाबले की शुरुआत दमदार अंदाज में की। नौशीन नाज ने पहले ही मिनट में दो गोल किए और भारतीय टीम को अहम बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला। 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहीं संदीप कुमारी (11वें, 16वें, 18वें मिनट में तीन गोल दागते हुए हैट्रिक लगाई, जबकि नौशीन ने पहले ही हाफ में भारत की ओर से चार गोल किए। किरण एक्का (15वें मिनट), नीलम टोपनो (17वें मिनट) और पुष्पा मांझी (19वें मिनट) ने भी एक-एक गोल करते हुए भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान निभाया।

ओमान में चल रही एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों ने गुरुवार को बड़ी जीत हासिल करते हुए अपने-अपने एलीट पूल में अजेय रहने का सिलसिला जारी रखा। महिला टीम ने कजाकिस्तान पर 10-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 8-3 से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने दूसरे हाफ में कुशवाहा के दो और गोल तथा रोमित पाल, प्रहलाद राजभर और राहुल यादव के एक-एक गोल के साथ अपनी बढ़त बढ़ाई। इस दौरान बांग्लादेश केवल एक और गोल कर सका, जिसमें सोटोन ने अपना दूसरा गोल (ब्रेस) पूरा किया। महिला टीम अब चीन और उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जबकि पुरुष टीम 24 जुलाई को ओमान और पाकिस्तान का सामना करेगी। यह टूर्नामेंट पहली बार होने वाले एफआईएच यूथ हॉकी5एस वर्ल्ड कप के लिए एशियाई क्वालीफायर भी है। इससे पहले, सोमवार को भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार