भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने ताजा एटीपी रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व नंबर 20 रैंक हासिल की है। इसके साथ वह रोहन बोपन्ना के बाद टॉप 20 में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय पुरुष युगल खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

पिछली रैंकिंग में 22वें स्थान पर रहे भांबरी ने बड़ी छलांग लगाते हुए पहली बार अपने करियर में एटीपी युगल रैंकिंग के एलीट टॉप 20 में आधिकारिक तौर पर प्रवेश किया है।

Advertisement

यह रैंकिंग में उछाल 33 वर्षीय खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन के कारण आया है, जिन्होंने कई एटीपी टूर फाइनल में हिस्सा लेने के साथ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

युकी भांबरी ने स्वीडन के आंद्रे गोरान्सन के साथ जोड़ी बनाकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम, ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने, तीसरे दौर में पहुंचकर रैंकिंग अंक हासिल किए।

पहले दौर में स्थानीय वाइल्डकार्ड जेम्स डकवर्थ और क्रूज हेविट को हराने के बाद, भांबरी और गोरान्सन ने दूसरे दौर में सैंटियागो गोंजालेज और डेविड पेल के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 4-6, 7-6 (5), 6-3 से जीत दर्ज की, लेकिन ​​अगले दौर में ब्राजीलियाई जोड़ी ऑरलैंडो लूज और राफेल माटोस से कड़े मुकाबले में 6-7(7), 3-6 से हार गए।

राउंडग्लास टेनिस अकादमी के खिलाड़ी युकी भांबरी 2025 सीजन से लगातार प्रगति कर रहे हैं। उसी साल उन्होंने न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के साथ यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जहां वे एक सेट और ब्रेक की बढ़त होने के बावजूद चौथी वरीयता प्राप्त ब्रिटिश जोड़ी जो सैलिसबरी और नील स्कप्स्की से बेहद करीबी मुकाबले में हार गए।

Advertisement

पहले दौर में स्थानीय वाइल्डकार्ड जेम्स डकवर्थ और क्रूज हेविट को हराने के बाद, भांबरी और गोरान्सन ने दूसरे दौर में सैंटियागो गोंजालेज और डेविड पेल के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 4-6, 7-6 (5), 6-3 से जीत दर्ज की, लेकिन ​​अगले दौर में ब्राजीलियाई जोड़ी ऑरलैंडो लूज और राफेल माटोस से कड़े मुकाबले में 6-7(7), 3-6 से हार गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीजन की शुरुआत में भांबरी भारत के नंबर 1 डबल्स खिलाड़ी भी बन गए थे, जिससे अनुभवी रोहन बोपन्ना का टॉप पर 286 हफ्तों का शानदार राज खत्म हो गया था। वह अभी मिडिल ईस्ट में एटीपी 500 स्विंग में खेलने वाले हैं, इन बड़े टूर्नामेंट्स का इस्तेमाल करके वह एटीपी रैंकिंग में और ऊपर जाने की कोशिश करेंगे और बाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ डेविस कप टाई के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार