डोमिनिक थिएम ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बेन शेल्टन को 6-2, 6-2 से हराकर मिलेनियम एस्टोरिल ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। यह उनका वर्ष का पहला क्वार्टरफाइनल है।

Advertisement

ऑस्ट्रिया के थिएम ने पहले राउंड में हमवतन सेबस्टियन ओफनर को हराया था और फिर शेल्टन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। एटीपी के अनुसार पिछले अक्टूबर में एंटवर्प के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद से यह पहला मौका है जब उन्होंने टूर स्तर पर लगातार जीत हासिल की है।

Advertisement

पूर्व विश्व नंबर तीन थिएम का क्वार्टरफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त रॉबटरे बतिस्ता अगुत या क्वेंटिन हेलिस से मुकाबला होगा। थिएम अब आठ स्थान के सुधार के साथ 103 नंबर पर पहुंच गए हैं। यदि वह एस्टोरिल में सेमीफाइनल में पहुंचते हैं तो वह टॉप 100 में जगह बना लेंगे।

गुरूवार को बाद में स्पेन के बनार्बे जपाटा मिरल्स ने दूसरी सीड ह्यूबर्ट हरकाज को 6-7(7), 6-4, 6-2 से पराजित किया।

मिरल्स का क्वार्टरफाइनल में मियोमिर केकमनोविच से मुकाबला होगा जिन्होंने ऑस्ट्रिया के जुरजी रोडिओनोव को 6-0, 6-1 से धो दिया।

गुरूवार को बाद में स्पेन के बनार्बे जपाटा मिरल्स ने दूसरी सीड ह्यूबर्ट हरकाज को 6-7(7), 6-4, 6-2 से पराजित किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार