Rohan Bopanna: भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन सोमवार को यहां विंबलडन में पुरुष युगल प्रतियोगिता के दूसरे दौर का मैच सीधे सेटों में जीतकर विंबलडन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

Advertisement

छठी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन ने सोमवार को जैकब फर्नले और जोहानस की ब्रिटिश जोड़ी को हराया और केवल एक घंटे में 7-5, 6-3 से जीत के साथ 16वें राउंड में पहुंच गए।

Advertisement

इस साल की शुरुआत में कतर ओपन और इंडियन वेल्स में खिताब जीतने वाले 43 वर्षीय बोपन्ना और 35 वर्षीय एबडेन ने धीमी शुरुआत की और वे 1-3 से पिछड़ गए। हालांकि, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने समय पर अपनी लय पकड़ ली और स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया। ब्रिटिश जोड़ी ने थोड़ा प्रतिरोध किया लेकिन बोपन्ना और एबडेन ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और पहला सेट जीत लिया।

दूसरे सेट में इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने तेज शुरुआत की और 4-1 की बढ़त बना ली। जैकब फ़र्नले और जोहानस की जोड़ी ने सोमवार को मुकाबले में वापसी करने की कोशिश की, लेकिन इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने चुनौती को ख़त्म कर दिया और तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।

Also Read: Live Scorecard

इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी मंगलवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में डेविड पेल और रीज़ स्टैल्डर की डच-अमेरिकी जोड़ी से भिड़ेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार