दो बार के विबंलडन चैंपियन एंडी मरे शुक्रवार को तीसरी वरीयता प्राप्त ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास के साथ अपना मैच जारी रखेंगे। दो घंटे और 52 मिनट के बाद गुरुवार रात 11 बजे मैच रोक दिया गया, जब मरे दो सेट आगे चल रहे थे और स्कोर 6-7(3), 7-6(2), 6-4 था।

Advertisement

लेकिन शुक्रवार को यह एकमात्र महत्वपूर्ण मुकाबला नहीं होगा।

Advertisement

विश्व नंबर 1 और शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अलकराज अंतिम 32 में जगह बनाने के लिए फ्रांसीसी एलेक्जेंडर मुलर से भिड़ेंगे।

लेकिन शुक्रवार का सबसे बड़ा मुकाबला तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका का गत चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच से होगा।

वावरिंका ने जोकोविच को दो बार -- 2015 में रोलैंड-गैरो और 2016 मेंम यूएस ओपन में हराया था और खिताब तक पहुंचने से रोक दिया था।

वावरिंका ने दूसरे राउंड में नंबर 29 सीड टॉमस मार्टिन एटचेवेरी को 6-3, 4-6, 6-4, 6-2 से हराकर दिलचस्प मुकाबले की तैयारी की।

Advertisement

जब वावरिंका से सर्बियाई खिलाड़ी के साथ मुकाबले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाक में कहा, "मुझे मत बताओ।"

वावरिंका 2015 के बाद से विंबलडन के दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं और उन्होंने स्वीकार किया कि जोकोविच के खिलाफ मैच जीतने की उनकी संभावना कम है। वावरिंका ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे लिए विंबलडन जीतने का कोई मौका नहीं है।"

इस बीच, महिला वर्ग की गत चैंपियन ऐलेना रयबाकिना गुरुवार को रोमांचक दूसरे दौर में पहुंची।

Advertisement

क्रोएशिया की डोना वेकिक गुरुवार को अपने दूसरे दौर में पूर्व यूएस ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस से 4-6, 2-5 से पिछड़ गईं।लेकिन नंबर 20 सीड ने फिर जबरदस्त वापसी की और 4-6, 7-5, 6-4 से जीतकर 2018 के बाद पहली बार विंबलडन के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

Also Read: Live Scorecard

कोर्ट पर अपने साक्षात्कार के दौरान भावुक वेकिक अपने आंसू नहीं रोक सकीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार