अहमदाबाद के प्रतिष्ठित साबरमती रिवरफ्रंट पर शनिवार को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का आगाज हुआ। आधिकारिक अभ्यास और उपकरणों की जांच के बाद तीरंदाजों ने अपना अभियान शुरू किया।

Advertisement

दिन में पैरा रिकर्व क्वालिफिकेशन राउंड और व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड आयोजित किए गए, जिसमें पुरुष और महिला रिकर्व वर्गों में कुल 39 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया, जिनमें भारत के आठ तीरंदाज — प्रत्येक वर्ग में चार शामिल थे।

भारतीय तीरंदाजों ने शानदार शुरुआत की, जिसमें हरविंदर सिंह ने पैरा रिकर्व पुरुष क्वालिफिकेशन में 20 तीरंदाजों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि भावना ने पैरा रिकर्व महिला क्वालिफिकेशन में 19 तीरंदाजों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत के सभी आठ तीरंदाज अगले दौर में पहुंच गए हैं। इनमें पुरुष वर्ग में हरविंदर सिंह, परवीन, सहजवीर सिंह और विजय सुंडी और महिला वर्ग में भावना, पूजा कुमारी, राजश्री धनराज राठौड़ और पूजा शामिल हैं।

विमेंस क्वालिफिकेशन में इंडोनेशिया शीर्ष पर रहा, जबकि मेंस क्वालिफिकेशन में ईरान ने पहला स्थान हासिल किया। रविवार को पैरा कंपाउंड के तीरंदाज मैदान में उतरेंगे, जिसमें भारत के प्रमुख तीरंदाज शीतल देवी, पायल नाग और राकेश कुमार भी हिस्सा लेंगे।

पहले दिन की शुरुआत के साथ प्रतियोगिता अब अगले चरण में प्रवेश कर रही है। आने वाले दिनों में विभिन्न वर्गों में क्वालिफिकेशन और एलिमिनेशन राउंड होंगे, जिसके बाद 8 और 9 सितंबर को फाइनल और पदक समारोह आयोजित किए जाएंगे।

विमेंस क्वालिफिकेशन में इंडोनेशिया शीर्ष पर रहा, जबकि मेंस क्वालिफिकेशन में ईरान ने पहला स्थान हासिल किया। रविवार को पैरा कंपाउंड के तीरंदाज मैदान में उतरेंगे, जिसमें भारत के प्रमुख तीरंदाज शीतल देवी, पायल नाग और राकेश कुमार भी हिस्सा लेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस प्रतियोगिता में 5 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 20 देशों के 100 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। अहमदाबाद का यह इवेंट 2026 हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का तीसरा चरण है। इससे पहले, शुरुआती चरण अप्रैल में बैंकॉक में और दूसरा चरण 30 जून से 4 जुलाई तक नोवे मेस्टो, चेकिया में हुआ था। चौथा और आखिरी चरण अक्टूबर में सैंटियागो, चिली में होना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार