विश्व एथलेटिक्स परिषद ने डोपिंग उल्लंघन को लेकर सात वर्षों से रूस पर लगा निलंबन हटा दिया है लेकिन यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और बेलारूस पर लगा प्रतिबंध जारी रहेगा।

Advertisement

इस कारण रूस और बेलारूस से एथलीटों, अधिकारियों और सपोटिर्ंग स्टाफ रूस के यूक्रेन पर हमले के कारण प्रतियोगिताओं से अब भी बाहर रहेंगे।

Advertisement

यह फैसला विश्व एथलेटिक्स परिषद की गुरूवार को मोनाको में हुई बैठक में लिया गया।

परिषद ने रूस के कार्यबल की सिफारिशों को मंजूरी दे दी कि सात वर्षों से निलंबन झेल रहे रूसी फेडरेशन को बहाल योजना की सारी जरूरतें पूरी करने के बाद बहाल किया जाए। इस योजना की स्वतंत्र ऑडिट द्वारा पुष्टि की गयी है।

हालांकि रूसी फेडरेशन को 35 विशेष शर्तों को पूरा करना होगा जो यह सुनिश्चित करने के लिए है कि रूसी फेडरेशन के डोपिंग रोधी सुधार अपनी जगह पर हैं और प्रभावशाली रूप से जारी रहेंगे।

ये विशेष शर्तें तीन वर्ष की अवधि के लिए लागू रहेंगी और इस अवधि की समाप्ति के बाद समीक्षा होगी कि इन शर्तों को जारी रखना जरूरी है या नहीं।

Advertisement

हालांकि रूसी फेडरेशन को 35 विशेष शर्तों को पूरा करना होगा जो यह सुनिश्चित करने के लिए है कि रूसी फेडरेशन के डोपिंग रोधी सुधार अपनी जगह पर हैं और प्रभावशाली रूप से जारी रहेंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार