एशियाई युवा पदक विजेता दीपक और वंशज ने ठोस प्रदर्शन के बूते अपने अभियान की विजयी शुरूआत की और स्पेन के ला नूसिया में जारी आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 के पहले दिन भारत के विजय अभियान को जारी रखा।

Advertisement

दीपक और वंशज की शानदार जीत विश्वनाथ सुरेश द्वारा दिन में एक प्रभावशाली जीत के साथ भारत के अभियान की विजयी शुरूआत करने के बाद आई।

Advertisement

 

दीपक ने पुरुषों के 75 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले में अपना जलवा दिखाया और रेफरी स्टॉप्स प्ले (आरएसपी) के फैसले के साथ अपने अल्बानियाई प्रतिद्वंद्वी यूसेद नीका को मात देने में सिर्फ एक मिनट से अधिक का समय लिया।

दूसरी ओर, वंशज ने भी इसी तरह की शुरूआत की और 63.5 किग्रा भार वर्ग के शुरूआती दौर के मैच में उज्बेकिस्तान के बोल्तेएव शवकात्जोन के खिलाफ पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे। मैच के दौरान उनके दबदबे वाले प्रदर्शन ने सभी पांच जजों को उनके पक्ष में वोट देने को बाध्य किया और उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के शानदार अंतर से जीत लिया।

हरियाणा के वंशज और दीपक ने इस साल की शुरूआत में जॉर्डन में हुई एएसबीसी एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते थे।

Advertisement

इस प्रतिष्ठित वैश्विक चैंपियनशिप के दूसरे दिन दो पुरुषों सहित पांच भारतीय अपने अभियान की शुरूआत करेंगे।

लशू यादव (70 किग्रा) और प्रांजल यादव (81 किग्रा) क्रमश: पोलैंड की मार्टा जरविंस्का और उज्बेकिस्तान के ओल्टिनोय सोतिमबोएवा के खिलाफ अंतिम-16 दौर के मैच खेलेंगे, वहीं प्रीति दहिया (57 किग्रा) अंतिम-32 दौर के मुकाबले में कोलंबिया की क्लाउडिया डेनिएला से भिड़ेंगी।

पुरुषों के वर्ग में आशीष का सामना अंतिम-32 राउंड में ईरान के नीमा बयाती से होगा जबकि हर्ष का सामना 60 किग्रा भार वर्ग के अंतिम-64 दौर में हंगरी के लेवेंटे ओलाह से होगा।

Advertisement

भारतीय मुक्केबाजों ने इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन के पिछले संस्करण में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीते थे। इस साल भारत ने अपना 25 सदस्यीय दल भेजा, जिसमें 13 पुरुष और 12 महिला मुक्केबाज शामिल हैं।

पुरुषों के वर्ग में आशीष का सामना अंतिम-32 राउंड में ईरान के नीमा बयाती से होगा जबकि हर्ष का सामना 60 किग्रा भार वर्ग के अंतिम-64 दौर में हंगरी के लेवेंटे ओलाह से होगा।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार