Advertisement

Cricket World Cup 2023 Match 21: भारत-न्यूजीलैंड के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Saurabh Sharma2023-10-21 12:32:19
  • LAST UPDATED : Sun 22, 2023 10:59 0ndIST

जीत के रथ पर सवार भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार (22 अक्टूबर) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में भिड़ेंगी। भारत और… Read More

4.30 करोड़ दर्शकों के साथ भारत-न्यूजीलैंड के मैच में बना अनोखा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बन गया है। एक समय पर 4.30 करोड़ दर्शकों के साथ भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच पूरे भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ऑनलाइन खेल आयोजन बना। जिस समय कोहली आउट हुए उस समय इस मुकाबले को हॉट स्टार की ऐप  4.30 करोड़ दर्शक देख रहे थे। 

Advertisement

न्यूज़ीलैण्ड को हराकर, भारत अंक तालिका में शीर्ष पर

CWC 2023: विराट कोहली ने खेली विजयी पारी, भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड को हराया

विराट कोहली की 95 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। 2003 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी है। भारत की यह लगातार पांचवीं जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। कोहली ने शानदार पारी खेली, लेकिन अपना 49वां शतक पूरा करने से चूक गए। 

CWC 2023: भारत को 36 गेंदों में जीत के लिए 29 रन की दरकार

भारतीय टीम 44 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 245 रन, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर। भारत को 36 गेंदों में जीत के लिए 29 रन की दरकार

Advertisement

विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने धर्मशाला में रविवार (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में अपनी शानदार पारी से वो रिकॉर्ड बना दिया जो पहले कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया। 

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

कोहली ने आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट (वनडे और टी-20 इंटरनेशनल) में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं औऱ ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में 2942 रन बनाए थे। 

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। यह 12वीं बार है जब कोहली ने वर्ल्ड कप में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में कुमार संगाकारा और शाकिब अल हसन की बराबरी की। वहीं बतौर भारतीय उन्होंने रोहित शर्मा (11 बार) को पीछे छोड़ा। 21 बार के साथ सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 
 

CWC 2023: सूर्यकुमार यादव दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए रनआउट

सूर्यकुमार यादव दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए रनआउट, 4 गेंद में 2 रन ही बना पाए। भारत का स्कोर 191-5

CWC 2023: केएल राहुल पहली बार हुए आउट

केएल राहुल बने मिचेल सैंटनर का शिकार। 35 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर हुए एलबीडबल्यू आउट। पहली बार राहुल इस टू्र्नामेंट में आउट हुए हैं। भारत का स्कोर 182-4

Advertisement

CWC 2023: श्रेयस अय्यर 29 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट

श्रेयस अय्यर 29 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट, ट्रेंट बोल्ट की शॉर्ट गेंद पर डेवोन कॉनवे को आसान सा कैच थमा बैठे। भारत का स्कोर 22 ओवर के बाद 128-3

CWC 2023: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

रोहित वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित के इस टूर्नामेंट में 22 मैच में 40 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 22 मैच में 37 छक्के दर्ज हैं। ट्रेंट बोल्ट द्वारा डाले गए पारी के पांचवें ओवर में छक्का जड़कर रोहित ने यह रिकॉर्ड बनाया।
34 मैच में 49 छक्कों के साथ क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

  • क्रिस गेल - 35 मैचों में 49 छक्के
  • रोहित शर्मा* - 22 मैचों में 40 छक्के
  • एबी डी विलियर्स - 23 मैचों में 37 छक्के
  • रिकी पोंटिंग - 46 मैचों में 31 छक्के
  • ब्रेंडन मैकुलम - 34 मैचों में 29 छक्के

CWC 2023: भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला खराब मौसम के कारण रोका गया

खराब मौसम के कारण भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला रोका गया है। बादलों/धुंध ने पूरे मैदान को घेर लिया है, जिसके बाद अंपायरों ने मैच रोकने का फैसला किया है। मैच रोके जाने तक भारत ने 15.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर (21) और विराट कोहली (9) की जोड़ी नाबाद है। 

Advertisement

CWC 2023: शुभमन गिल भी हुए आउट

लॉकी फर्ग्यूसन ने शुभमन गिल को भी भेजा पवेलियन। गिल ने 31 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 26 रन बनाए और थर्डमैन एरिया में डेरिल मिचेल को आसान सा कैच थमा बैठे।

CWC 2023: रोहित शर्मा 46 रन की धमाकेदार पारी खेलकर आउट

कप्तान रोहित शर्मा के रूप भारत को लगा पहला झटका। लॉकी फर्ग्यूसन की बाहर जाती गेंद के साथ छेड़खानी की और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट में जाकर लग गई। रोहित ने 40 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। भारत 11.1 ओवर के बाद 71-1

CWC 2023: रोहित-शुभमन ने भारत को दी शानदार शुरूआत

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर भारतीय टीम को दी धमाकेर शुरूआत, 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63-0

Advertisement

CWC 2023: शुभमन गिल सबसे तेज 2000 वनडे बनाने वाले क्रिकेटर बने

शुभमन गिल ने वनडे इंटरनेशऩल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिल ने सिर्फ 38 पारियों में यह कारनामा कर के साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 40 पारियां खेली थी। 

IND vs NZ: धर्मशाला में गरजा डेरिल मिचेल का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 274 रनों का लक्ष्य

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा है जहां न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (130) और रचिन रविंद्र (75) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में 273 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिये हैं। यहां से यह मुकाबला जीतने के लिए भारत को 274 रन बनाने होंगे।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 127 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली। वहीं रचिन रविंद्र ने 87 गेंदों पर 75 रन ठोके। लेकिन टीम का दूसरा कोई भी खिलाड़ी मैदान पर ज्यादा देर टिक नहीं सका जिस वजह से न्यूजीलैंड की पारी 273 रनों तक ही पहुंच सकी।

भारतीय टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ मोहम्मद शमी रहे जिन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने दो, वहीं बुमराह और सिराज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। यहां से भारत को यह मैच जीतने के लिए 274 रन बनाने होंगे।

CWC 2023: रचिन रविंद्र हुए आउट

87 गेंदों में 75 रन बनाकर रचिन रविन्द्र हुए आउट। मोहम्मद शमी की गेंद पर शुभमन गिल ने पकड़ा कैच।

Advertisement

CWC 2023: रचिन रविंद्र-डेरिल मिचेल ने तोड़ा 36 साल पुराना रिकॉर्ड

 भारत-न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकंता की जोड़ी के नाम था। इन दोनों ने 1987 वर्ल्ड कप में नागपुर में हुए मैच में पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े थे।

CWC 2023: रचिन रविंद्र औऱ डेरिल मिचेल ने जड़े अर्धशतक

रचिन रविंद्र औऱ डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिए हैं। टीम के खराब शुरूआत के बाद दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है।

CWC 2023: मोहम्मद शमी ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस वर्ल्ड कप में शमी का यह पहला मैच है और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर विल यंग को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।  

यंग को आउट करते ही शमी भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शमी के 12 पारियों में 32 विकेट हो गए हैं। इस मामले में शमी ने पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा। जिन्होंने वर्ल्ड कप में 18 पारियों में 31 विकेट लिए थे। 

बता दें कि भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से जहीर खान और जवागल श्रीनाथ के नाम है। इस टूर्नामेंट में जहीर ने 23 पारियों में और श्रीनाथ ने 33 पारियों में 44 विकेट लिए थे।

Advertisement

CWC 2023: मोहम्मद शमी ने पहली गेंद पर लिया विकेट

विल यंग 27 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट,मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली ही गेंद पर लिया विकेट। न्यूजीलैंड का स्कोर 19-2

CWC 2023: डेवोन कॉनवे 0 पर आउट, टीम इंडिया को मिली पहली सफलता

मोहम्मद सिराज ने भारत को दिलाई पहली सफलता। डेवोन कॉनवे 9 गेंदों पर बिना खाता खोले हुए लौटे पवेलियन। न्यूजीलैंड 9-1

CWC 2023: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में हुए बदलाव

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुए हैं। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को मौका मिला है। न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Advertisement

CWC 2023: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की तारीफ, बताया उनकी सफलता का कारण

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है कहा है कीवी टीम बहुत ही प्रोफेशनल औऱ संरचित टीम है। यही एक टीम को तौर पर उनकी कामयाबी का कारण है।

कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “ न्यूजीलैंड एक बहुत ही प्रोफेशन और बहुत संरचित टीम है। उनका क्रिकेट खेलने का एक बहुत ही संरचित तरीका है। लेकिन उस संरचना के भीतर, वे बहुत सुसंगत रहे हैं और यही उनकी सफलता की वजह है। जिस तरह से वह खेलते हैं उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए।

CWC 2023: शुभमन गिल के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका

शुभमन गिल के पास वनडे में सबसे तेज 2000 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा, इसके लिए उन्हें 14 रन की दरकार है। गिल ने अब तक वनडे में 37 पारियों में 1986 रन बनाए हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है, जिन्होंने 40 पारियों में यह कारनामा किया था। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड प्रीव्यू

Advertisement
Load More

जीत के रथ पर सवार भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार (22 अक्टूबर) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में भिड़ेंगी। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीम ने इस वर्ल्ड कप में चार मैच खेले हैं, और सभी में जीत हासिल की है। जहां न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड, नीदरलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को हराया है, वहीं मेजबान भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की है।

लेकिन पॉइंट्स टेबल में बेहतरन नेट रनरेट के चलते न्यूजीलैंड पहले नंबर पर है और भारत दूसरे। लेकिन इस मैच में किसी एक टीम का विजय रथ रुकेगा। 
भारत और न्यूजीलैंड के वनडे रिकॉर्ड की बात की जाए तो अब तक दोनों टीमों ने 116 मैच खेले हैं। जिसमें भारत ने 58 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं। इसके अलावा 7 मैच बेनतीजा औऱ 1 टाई रहा है। लेकिन अगर वनडे वर्ल्ड कप की बात की जाए तो मामला थोड़ा अलग है। 

वर्ल्ड में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीम के बीच इस टूर्नामेंट में 9 मैच हुए हैं। जिसमें न्यूजीलैंड ने 5 और भारत ने 3 मैच जीते हैं और एक मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ। 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत और सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर बाहर किया था। जिसका बदला भारतीय टीम इस मुकाबले में लेना चाहेगी। 

Tags

RELATED ARTICLES