Advertisement

Cricket World Cup 2023 Match 35: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Saurabh Sharma2023-11-03 14:15:45
  • LAST UPDATED : Fri 03, 2023 02:15 0rdIST

न्यूजीलैंड औऱ पाकिस्तान के बीच शनिवार (4 नवंबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला खेला जाएगा।  भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह… Read More

World Cup 2023 : पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार न्यूजीलैंड को 21 रनों से हराया

पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार न्यूजीलैंड को 21 रनों से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पारी के दौरान दो बार बारिश के कारण मुकाबला रुका। जब बारिश के कारण मैच रुका तो पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए थे। पाकिस्तान डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार मैच रोके जाने पर न्यूजीलैंड से 21 रन से आगे थी। 

Advertisement

World Cup 2023 : न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का मैच फिर रुका, डकवर्थ लुईस टारगेट से पाकिस्तान 21 रन आगे

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण एक बार फिर रुका। खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं। डकवर्थ लुईस टारगेट से पाकिस्तान 21 रन आगे। अगर इससे आगे मैच नहीं होता तो पाकिस्तान मुकाबला जीत जाएगी। 

World Cup 2023 : न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का मैच फिर रुका, डकवर्थ लुईस टारगेट से पाकिस्तान 21 रन आगे

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण एक बार फिर रुका। खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं। डकवर्थ लुईस टारगेट से पाकिस्तान 21 रन आगे। 

World Cup 2023: बारिश रुकी, पाकिस्तान को जीत के लिए 19.3 ओवर में 182 रन की जरूरत

बारिश के खलल के बाद न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का मुकाबला 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। ओवरों की संख्या घटाकर 41 कर दी गई है और पाकिस्तान को जीत के लिए 342 रनों का लक्ष्य मिला है। पाकिस्तान को अब 19.3 ओवर में जीत के लिए 182 रन बनाने होंगे। 

Advertisement

World Cup 2023 : न्यूजीलैंड- पाकिस्तान मैच बारिश के कारण रुका, पाक टीम DLS टारगेट से आगे

न्यूजीलैंड औऱ पाकिस्तान के बीच खेले जा रहा मुकाबला बारिश के कारण रोक दिया गया है। 402 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उथरी पाकिस्तान ने खेल रोके जाने तक 21.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की टीम ने डकवर्थ लुईस टारगेट से 10 रन ज्यादा बनाए हैं। 

World Cup 2023 : फखर जमान ने पाकिस्तान के लिए जड़ा सबसे तेज शतक

फखर जमान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। इसके लिए जमान ने 63 गेंदों का सामना किया,यह वनडे वर्ल्ड कप में किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है। इससे पहले 2007 वर्ल्ड कप में जिम्ब्बावे के खिलाफ इमरान नजीर ने 95 गेंदों में शतक मारा था। 

World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 402 रनों का लक्ष्य

रचिन रविंद्र और कप्तान केन विलियमसन की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 402 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

पहले हले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड को 68 रन के कुल स्कोर पर डेवोन कॉनवे के रूप में पहला झटका लगा था। उसके बाद विलियमसन ने रचिन रविंद्र (108) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 180 रन जोड़े। मौजूदा वर्ल्ड कप में अपना तीसरा शतक जड़ते हुए रविंद्र ने 94 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 108 रन की पारी खेली। वहीं अपना दूसरा मैच खेल रहे विलियमसन ने 79 गेंदों में 95 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के जड़े।

ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन, मार्क चैपमैन ने 39 रन और डेवोन कॉनवे ने 35 रन का अहम योगदान दिया। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने 3 विकेट, हारिस रऊफ,इफ्तिखार अहमद और हसन अली ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

World Cup 2023 : रचिन रविंद्र 108 रन की पारी खेलकर आउट

न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, रचिन रविंद्र 94 गेंदों में 15 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से 108 रन की पारी खेलकर आउट। न्यूजीलैंड 261-3

World Cup 2023 : केन विलियमसन शतक जड़ने से चूके

केन विलियमसन शतक जड़ने से चूके, इफ्तिखार अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री लाइन पर फखर जमान को कैच थमा बैठे। विलियमसन ने 79 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 95 रन की पारी खेली।

World Cup 2023 : रचिन रविंद्र ने एक और शतक ठोककर रचा इतिहास

रचिन रविंद्र ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अपना शतक पूरा कर लिया है। वह न्यूजीलैंड के लिए एक वर्ल्ड कप में तीन या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

World Cup 2023: केन विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

केन विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन

1076* - केन विलियमसन (24 पारी)*

1075 - स्टीफन फ्लेमिंग (33 पारी)

1002 - रॉस टेलर (30 पारी)

995 - मार्टिन गुप्टिल (27 पारी)

909 - स्कॉट स्टायरिस (22 पारी)
 

World Cup 2023 : न्यूजीलैंड 30 ओवर के बाद 211-1

न्यूजीलैंड 30 ओवर के बाद 211-1, केन विलियमसन और रचिन रविंद्र की जोड़ी क्रीज पर।

World Cup 2023 : कप्तान केन विलियमसन की धमाकेदार वापसी, जड़ा शानदार पचास

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। इस वर्ल्ड कप में यह विलियमसन का दूसरा मैच है और उन्होंने दूसरा अर्धशतक बनाया है। 

Advertisement

World Cup 2023: रचिन रविंद्र का शानदार प्रदर्शन जारी, ठोका अर्धशतक

रचिन रविंद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। इस वर्ल्ड कप में यह रचिन का यह पांचवां पचास प्लस स्कोर है। न्यूजीलैंड 20 ओवर के बाद 125-1

World Cup 2023: केन विलियमसन ने बनाया खास रिकॉर्ड

केन विलियमसन ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग (1075) औऱ रॉस टेलर (1002) ने यह कारनामा किया था। 

World Cup 2023 : डेवोन कॉनवे 35 रन की पारी खेलकर आउट

न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, डेवोन कॉनवे 39 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 35 रन बनाकर बने हसन अली का शिकार।

Advertisement

World Cup 2023: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता, प्लेइंग XI में हुए बदलाव

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 35वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है, उसामा मीर की जगह हसन अली आए हैं। वहीं न्यूजीलैंड टीम में मैट हैनरी, जिमी नीशम और विल यंग की जगह कप्तान केन विलियमसन, मार्क चैपमैन और ईश सोढ़ी को जगह मिली है। 

टीमें इस प्रकार हैं

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

Load More

न्यूजीलैंड औऱ पाकिस्तान के बीच शनिवार (4 नवंबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला खेला जाएगा।  भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। सेमीफाइनल के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दोनों टीमों ने अब तक 7-7 मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड ने 4 मैच जीते हैं, वहीं पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं।

Tags

RELATED ARTICLES