×
    Advertisement

    Cricket World Cup 2023 Match 42: साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच से जुड़ी लाइव अपडेट्स

    • Saurabh Sharma2023-11-10 10:31:31
    • LAST UPDATED : Fri 10, 2023 10:33 0thIST

    साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार (10 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 42वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला… Read More

    साउथ अफ्रीका ने अफ़ग़ानिस्तान को 5 विकेट से हराया

    साउथ अफ्रीका ने अफ़ग़ानिस्तान को 5 विकेट से हराया 

    Advertisement

    AFG vs SA: अफगानिस्तान ने दिया साउथ अफ्रीका को 245 रनों का लक्ष्य

    आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 42वां मुकाबला अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान (SA vs AFG) के बीच खेला जा रहा है जहां अफगानिस्तान की टीम ने अजमतुल्लाह ओमरजाई की 97  पारी के दम पर 244 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिये हैं।

    साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी (4), केशव महाराज (2) लुंगी एनगिडी (2) और आदिले फेहलुकवायो (1) ने विकेट चटकाए। अब यह मैच जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को 245 रन बनाने होंगे।

    अफ़ग़ानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दिया 245 का लक्ष्य

    अफ़ग़ानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दिया 245 का लक्ष्य

    World Cup 2023 : अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

    अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, गेराल्ड कोइट्जे की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे इब्राहिम जादरान। 30 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 15 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान 41-2

    Advertisement

    World Cup 2023 : अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग XI में हुए बदलाव

    अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं साउथ अफ्रीकी टीम में तबरेज शम्सी और मार्को यान्सेन की जगह एंडिले फेहलुकवायो और गेराल्ड कोइट्जे को मौका मिला है। साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 

    टीमें:

    अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।

    साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, एंडिले फेहलुकवायो, डेविड मिलर, गेराल्ड कोइट्जे, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।
     

    साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार (10 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 42वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंची चुकी है, अगर अफगानिस्तान को अंतिम 4 में जगह बनानी है तो उसे यह मुकाबला 438 रनों से जीता था। 

    Advertisement

    Tags

    RELATED ARTICLES

    Advertisement
    Sports होम Special Live Cricket Video