×
    Advertisement

    IPL 2022 Mega Auction Day 2 : काव्या ने फिर लूटी महफिल, ग्लेन फिलिप्स को सिर्फ 1.50 करोड़ में खरीदा

    • Shubham Yadav2022-02-13 09:08:54
    • LAST UPDATED : Sun 13, 2022 07:57 0thIST

    सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन मेगा ऑक्शन में काफी एक्टिव नजर आई। इसी कड़ी में उन्होंने न्यूज़ीलैंड के सिक्सर किंग ग्लेन फिलिप्स को सिर्फ 1.50 करोड़ में खऱीद लिया।

    Read More

    Key Events

    Scorecard

    सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन मेगा ऑक्शन में काफी एक्टिव नजर आई। इसी कड़ी में उन्होंने न्यूज़ीलैंड के सिक्सर किंग ग्लेन फिलिप्स को सिर्फ 1.50 करोड़ में खऱीद लिया।


    गुजरात टाइटंस ने दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड मिलर को 3 करोड़ में खरीद लिया है। मिलर पिछले सीज़न में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।


    लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने मेगा ऑक्शन में एक और सस्ती डील सील करते हुए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर काइल मेयर्स को अपनी टीम में शामिल कर लिया। लखनऊ ने मेयर्स को सिर्फ 50 लाख में खरीदा।


    वेस्टइंडीज के तेज़ गेंदबाज़ अलजारी जोसेफ को उनके शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को गुजरात टाइटंस ने 2.40 करोड़ में खरीदा है।


    सिंगापुर के धाकड़ बल्लेबाज़ टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ में खरीद लिया है। डेविड पिछले सीज़न में आऱसीबी के लिए खेले थे।


    चेन्नई सुपरकिंग्स ने न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ एडम मिल्ने को 1.9 करोड़ में खरीद लिया है। हालांकि, हैरानी की बात ये रही कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें दोबारा खरीदने की कोशिश ही नहीं की।


    सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन पूरे ऑक्शन में छाई रहीं लेकिन ऑक्शन के दूसरे दिन उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को 7.75 करोड़ में खरीदकर मेला लूट लिया। राजस्थान रॉयल्स के साथ जंग में काव्या मारन की जीत हुई और शेफर्ड को खरीदने के बाद वो काफी खुश दिखीं। 


    मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में काफी शांति से खिलाड़ियों को खरीदा और सभी इस बात से हैरान थे कि आखिरकार मुंबई का खेमा इतना पर्स बचाकर क्यों बैठा था। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते थे तो आपको जोफ्रा आर्चर के रूप में जवाब मिल गया होगा। जी हां, आर्चर को मुंबई ने 8 करोड़ की रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया इसका मतलब ये है कि आने वाले समय में आर्चर और बुमराह की जोड़ी बल्लेबाज़ों पर कहर बरपाती हुई नजर आएगी।


    वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज़ रोवमन पॉवेल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2.80 करोड़ में खरीदा। पॉवेल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शतक भी जड़ा था।


    उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज यश दयाल को गुजरात टाइटंस ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनके बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रूपये था।


    19 वर्षीय बल्लेबाज  तिलक राज को मुंबई इंडिंयंस ने 1.70 करोड़ में खरीदा है।


      पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो ऑलराउंडर राज बावा। उन्हें टीम ने 2 करोड़ में ख़रीदा। 


    चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरेकर को 1.50 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। वह हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।


    अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले यश धुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। 


    भारत के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। सकारिया का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। 


    भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। खलील का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। 


    इशांत शर्मा को नहीं मिला कोई खरीदार


    कृष्णाप्पा गौतम को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 90 लाख रूपये में खरीदा। पिछले सीजन में उन्हें चेन्नई ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा। 


    साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। 


    पंजाब किंग्स ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडेन स्मिथ को 6 करोड़ रुपये में खरीदा। वह पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे।


    इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। 


    भारतीय बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा।


    साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। 


    आईपीएल 2022 के ऑक्शन के पहले दिन कुल 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें 10 टीमों ने मिलकर 74 खिलाड़ी खरीदे, जबकि 23 को कोई खरीदार नहीं मिला। रविवार 13 फरवरी को ऑक्शन का दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी चारू शर्मा ही ऑक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे । 

    दूसरे दिन ऑक्शन से पहले सभी दस फ्रेंचाइजियों को 20-20 खिलाड़ियों के नाम सौंपने हैं, जिन्हें एक्सिलेरेटेड ऑक्शन में शामिल किया जाएगा। एक्सिलेरेटेड ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों पर तेजी से बोली लगती है औऱ खरीदने के लिए टीमों को बहुत कम समय मिलता है। इसमें वह खिलाड़ी भी बिक सकते हैं, जिन्हें पहले दिन कोई खरीदार नहीं मिला।

    दूसरे दिन 98 से लेकर 161 नंबर तक के खिलाड़ियों पर पहले बोली लगेगी। इसके बाद एक्सिलेरेटेड ऑक्शन होगा। 


    IPL 2022 Auction, Day 1 Highlights

    पहले दिन के ऑक्शन के बाद सभी 10 टीमों के खिलाड़ी

    चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, मोइन अली, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे (खिलाड़ी खरीदे: 10. शेष बजट:20.45 करोड़। विदेशी खिलाड़ी: 2)

    दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, सरफराज खान, केएस भरत, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, अश्विन हेब्बार (खरीदे गए खिलाड़ी: 13. शेष बजट: 16.50 करोड़ विदेशी खिलाड़ी: 4)

    गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, जेसन रॉय, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, आर साई किशोर, नूर अहमद (खिलाड़ी खरीदे: 10. शेष बजट: 18.85 करोड़, विदेशी खिलाड़ी: 4)

    कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, शेल्डन जैक्सन, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती (खिलाड़ी खरीदे: 9. शेष बजट: 12.65 करोड़,विदेशी खिलाड़ी: 3)

    लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मार्क वुड, अंकित राजपूत (खिलाड़ी खरीदे: 11. शेष बजट: 6.90 करोड़। विदेशी खिलाड़ी: 4)

    मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, एम अश्विन, बासिल थंपी (खिलाड़ी खरीदे: 8. शेष बजट: 27.85 करोड़। विदेशी खिलाड़ी: 2)

    पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल (खिलाड़ी खरीदे: 11. शेष बजट: 28.65 करोड़। विदेशी खिलाड़ी: 2)

    राजस्थान रॉयल्स: देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करियप्पा (खरीदे गए खिलाड़ी: 11. शेष बजट: 12.15 करोड़। विदेशी खिलाड़ी: 3)

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप (खिलाड़ी खरीदे: 11. शेष बजट: 9.25 करोड़। विदेशी खिलाड़ी: 4)

    सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, उमरान मलिक (खरीदे गए खिलाड़ी: 13. शेष बजट: 20.15 करोड़। विदेशी खिलाड़ी: 2)


    आईपीएल 2022 के ऑक्शन के पहले दिन शनिवार (12 फरवरी) को खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे ईशान किशन, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

    इसके अलावा दीपक चाहर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर के लिए 12.25 करोड़ रुपये खर्च किए।  युवा आवेश खान सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे, जिन्हें लखऩऊ सुपर जाएंट्स ने 10 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा।  

    Advertisement

    RELATED ARTICLES

    Advertisement
    Sports होम Special Live Cricket Video