South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अपनी नाबाद 100 रन की विजयी पारी में एलन ने बाउंड्रीज के कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बना दिए।
अपनी शतकीय पारी में एलन ने 18 बाउंड्रीज लगाई, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के जड़े। टी-20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम की बराबरी की, जिन्होंने 2012 में पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी में 18 छक्के जड़े।
एलन ने 18 बाउंड्री लगाकर 88 रन बनाए, जो पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज़्यादा बाउंड्री रन बनाने का रिकॉर्ड है। गेल ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी 117 रन की पारी में 88 रन बाउंड्रीज से बनाए थे।