Advertisement

2nd Test: पहले दिन गिरे 23 विकेट, स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 62/3

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पहले दिन का खत्म होने तक 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बना लिए है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap January 03, 2024 • 21:09 PM
2nd Test: पहले दिन गिरे 23 विकेट, स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 62/3
2nd Test: पहले दिन गिरे 23 विकेट, स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 62/3 (Image Source: Google)
Advertisement

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने केप टाउन में खेले जा रहे रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बना लिए है। साउथ अफ्रीका भारत के द्वारा बनाये गए स्कोर से 36 रन पीछे है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत एडेन मार्करम 36(51) और डेविड बेडिंघम 7(6) रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मुकेश कुमार ने 2 और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया। 

भारत पहली पारी में 34.5 ओवर में 153 के स्कोर पर आउट हो गया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने 59 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 50 गेंद में 7 चौको की मदद से 39 रन बनाये। शुभमन गिल 55 गेंद में 5 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। रोहित और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 55 (75) रन की साझेदारी निभाई। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी और कागिसो रबाडा के खाते में गए। एक विकेट रन आउट के रूप में आया। 

Trending


साउथ अफ्रीका पहली पारी में 23.2 ओवर में 55 पर सिमट गया था। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन काइल वेरिन ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में एक चौके की मदद से 15 रन बनाये। उनके अलावा डेविड बेडिंघम ने 17 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाये। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट मोहम्मद सिराज ने चटकाए। 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को मिले। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी। 

Also Read: Live Score

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार। 


Cricket Scorecard

Advertisement