चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस लीग की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं। हमें ऐसे खिलाड़ी भी मिले हैं जो दोनों टीमों के लिए खेल चुके हैं। वास्तव में, अंबाती रायडू जैसे कुछ खिलाड़ी दोनों पक्षों के लिए सफल रहे हैं। तो ऐसे में हम आपको सीएसके के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के लिए निशाना बना सकती है। (नोट: हमने उन खिलाड़ियों को इस लिस्ट में शामिल किया है जिन्हें फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है।)
1. समीर रिज़वी
समीर रिज़वी (Sameer Rizvi) सीएसके के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के लिए निशाना बना सकती है। हां, वह आईपीएल 2024 में असफल रहे लेकिन इसका मुख्य कारण यह था कि उन्हें लगातार मौके नहीं दिए गए थे। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस एक युवा टॉप ऑर्डर के घरेलू बल्लेबाज की तलाश कर सकती है जो भविष्य में संभावित रूप से रोहित शर्मा की जगह ले सके। समीर रिज़वी के पास वे सभी योग्यताएं हैं। वह भारत के भविष्य के सुपरस्टारों में से एक हैं। इसलिए एमआई उन्हें निशाना बना सकती है। समीर के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 118.6 के स्ट्राइक रेट की मदद से 51 रन बनाये है।