इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 65वां मुकाबला बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के जो कि चोटिल मथीशा पथिराना को रिप्लेस करके KKR की प्लेइंग XI का हिस्सा बन सकते हैं।
ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani): हमारी लिस्ट में पहला नाम RCB के EX प्लेयर ब्लेसिंग मुज़ारबानी का है जो कि अपनी घातक गेंदबाज़ी से MI के टॉप ऑर्डर को काफी परेशान कर सकते हैं। 29 साल का ये लंबे कद का गेंदबाज़ 139 टी20 मैचों में 159 विकेट ले चुका है। उन्होंने साल 2026 के IPL में KKR के लिए 2 मैचों में 4 विकेट झटके हैं।
वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora): अगर KKR मथीशा पथिराना की जगह एक भारतीय तेज गेंदबाज़ को अपनी XI में जोड़ना चाहें तो बेस्ट ऑप्शन वैभव अरोड़ा होगा। 28 साल के वैभव KKR के मुख्य तेज गेंदबाज़ों में से एक रहे हैं। याद दिला दें कि उन्होंने पिछले IPL सीजन 12 मैचों में 17 विकेट झटके थे। खास बात ये है कि वो नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत रखते हैं और IPL 2026 में 11 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं।