भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND Vs AFG ODI Series) से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि वनडे सीरीज में अब विराट कोहली की जगह लेकर भारतीय प्लेइंग इलेवन (India's Playing XI Vs AFG 1st ODI) का हिस्सा बन सकते हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा।
ईशान किशन (Ishan Kishan): अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में नंबर-3 पर खेलने के लिए सबसे बड़े दावेदार ईशान किशन हैं। झारखंड के रहने वाले ईशान एक बेहद ही काबिल बल्लेबाज़ हैं, जो कि ODI क्रिकेट में भारत के लिए दोहरा शतक ठोकने का कारनामा तक कर चुके हैं। ध्यान दें कि ये 27 साल का विकेटकीपर बल्लेबाज़ अब तक 27 वनडे में टीम इंडिया के लिए 42.40 की औसत और 102.19 की स्ट्राइक रेट से 933 रन बना चुका है। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी औऱ 7 हाफ सेंचुरी भी ठोकी है।
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी 24 वर्षीय यशस्वी जायसवाल हैं। वैसे तो यशस्वी एक ओपनर बैटर हैं, लेकिन वो 50 ओवर क्रिकेट में मौका मिलने पर नंबर-3 पर बैटिंग करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्हें विराट कोहली के चोटिल होने पर ही ODI टीम में चुना गया है। बताते चलें कि ये युवा बल्लेबाज़ देश के लिए अब तक 4 वनडे खेलकर 57 की औसत से 171 रन बना चुका है। उन्होंने अपने छोटे वनडे करियर में एक सेंचुरी भी ठोकी है।