South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड के ओपनिंग जोड़ी फिन एलन (Finn Allen) औऱ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) ने बुधवार (4 मार्च) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकात के ईडन गार्डन्स में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में तूफानी साझेदारी से इतिहास रच दिया। प्लेयर ऑफ द मैच एलन ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन और सेफर्ट ने 33 गेंदों में 58 रन की तूफानी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के लिए दोनों ने पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 117 रन जोड़े। टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने के मामले में एलन और सेफर्ट की जोड़ी पहले नंबर पर आ गई है। दोनों ने मिलकर अभी तक मौजूदा वर्ल्ड कप में 463 रन की साझेदारी की है। दोनों ने रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में 446 पार्टनरशिप रन बनाए थे।