भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मैच में 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम के इस प्रदर्शन से काफी खुश हैं। कप्तान को उम्मीद है कि अगले दो मुकाबलों (सेमीफाइनल और फाइनल) में भी भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे।
पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, "यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला था और मैं इससे बेहद खुश हूं कि पूरी टीम ने आज शानदार प्रदर्शन किया। हम लगातार निडर और आक्रामक क्रिकेट खेलने की बात करते हैं और आज टीम ने उसी अंदाज में प्रदर्शन किया।"
भारत ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 18.1 ओवरों में सिर्फ 55 रन पर ढेर कर दिया। इस दौरान श्री चरणी (7/3) और प्रेमा रावत (9/3) ने किफायती गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 5 रन देकर 2 विकेट चटकाए।