Abhishek Sharma Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20) शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा अपनी पारी में दो छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो वो हार्दिक पांड्या (27 छक्के) को पछाड़कर टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ बतौर भारतीय सर्वाधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। उनके नाम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी20 मैचों में 26 छक्के दर्ज हैं।
इतना ही नहीं, अगर अभिषेक अपनी पारी में तीन छक्के लगाने में सफल होते हैं तो वो जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन जाएंगे।