IND vs WI 3rd T20I: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रविवार (11 अक्टूबर) को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 2,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को पीछे छोड़ दिया।
Abhishek Sharma is up and Running https://t.co/OHyOr1zA9M
CRICKETNMORE (cricketnmore) October 11, 2026
अभिषेक को टी20 इंटरनेशनल में अपने 2,000 रन पूरे करने के लिए इस मुकाबले से पहले 33 रन की जरूरत थी। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए भारतीय पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर शमर स्प्रिंगर को छक्का जड़ा और इस आंकड़े तक पहुंच गए।
सूर्यकुमार ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 2,000 रन पूरे करने के लिए 1,164 गेंदें खेली थीं। वहीं अभिषेक ने 1,024 गेंदें में इस आंकड़े को पार कर लिया है।