Adil Rashid Injury Update: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (22 सितंबर) को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जा रहा है। इसी बीच इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद हाथ में लगी चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी है।
An update on Adil Rashid pic.twitter.com/uyaSjFa3us
England Cricket (englandcricket) September 22, 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
आदिल राशिद की चोट कितनी गंभीर है और उन्हें यह चोट कैसे लगी, इसे लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 38 वर्षीय राशिद को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय गेंदबाजी वाले हाथ में चोट लगी थी। यह मुकाबला 19 सितंबर को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया था।
आदिल राशिद मौजूदा इंग्लैंड टीम के सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। ऐसे में वनडे सीरीज के बीच उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। श्रीलंका के खिलाफ हालिया तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी उन्होंने गेंद से योगदान दिया था। राशिद ने तीन मुकाबलों में 8 ओवर गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए थे और 8.75 की इकॉनमी से रन दिए थे।