22 मार्च से खेले जाने वाले आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए राहत भरी खबर आई है। टीम के 25.20 में खरीदे गए स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में शानदार शतक जड़कर अपनी फॉर्म का दमदार संकेत दिया है।
शेफील्ड शील्ड के आखिरी राउंड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कैमरून ग्रीन पर सभी की नजरें टिकी थीं, क्योंकि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनके नए सफर की शुरुआत होने वाली है।
ग्रीन ने रविवार (15 मार्च) को मैच के दूसरे दिन अपनी पारी की शुरुआत थोड़ी धीमी की और उन्हें पहला रन बनाने में ही 21 गेंदों का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे लय पकड़ी और 167 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। दूसरे दिन के खेले के अंत तक वह नाबाद 130 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने 302 रन बनाते हुए न्यू साउथ वेल्स पर पहली पारी में 70 बढ़त बना ली।