भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले ये साफ कर दिया है कि ये वर्ल्ड कप जीतना ही उनके करियर का सबसे बड़ा सपना है। जो लोग रोहित की रिटायरमेंट के कयास लग रहे थे उनके लिए भी बुरी खबर है क्योंकि हिटमैन ने 50 ओवर के फॉर्मेट से जल्द ही रिटायरमेंट की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ हाल की सीरीज़ में रोहित के खराब प्रदर्शन के बाद वनडे में उनके भविष्य को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे लेकिन रोहित ने ये साफ कर दिया है कि वो फिलहाल रिटायरमेंट नहीं लेन वाले हैं। रोहित न न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 पारियों में सिर्फ़ 61 रन बनाए थे। इसके अलावा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ तीसरे वनडे में यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी ने तो रोहित पर अलग ही तरह का दबाव बना दिया, लेकिन रोहित इस फॉर्मैट से फिलहाल कहीं भी नहीं जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, रोहित ने 50 ओवर के वर्ल्ड कप के साथ अपने इमोशनल कनेक्शन और भारत के लिए ट्रॉफी उठाने की अपनी बेचैनी के बारे में खुलकर बात की। रोहित शर्मा ने वीडियो में कहा, “मैं पक्का वहां जाकर अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहूंगा। ये कुछ ऐसा है जिसे मैंने हमेशा देखा है। मैं ये 50-ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उस समय कोई टी-20 वर्ल्ड कप नहीं था, कोई आईपीएल नहीं था और वो क्रिकेट का सबसे ऊंचा लेवल था जो हर चार साल में होता था। इसलिए बेचैनी थी, उस एक ट्रॉफी का बहुत ज़्यादा बोझ था और हां, मुझे सच में वो ट्रॉफी चाहिए, इसलिए मैं अपनी पूरी ताकत और काबिलियत से कड़ी मेहनत करके उसे पाने की पूरी कोशिश करूंगा।”