आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए अजिंक्य रहाणे ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। KKR के कप्तान के तौर पर उन्होंने MI के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाकर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यही नहीं, रहाणे ने एक खास लिस्ट में विराट कोहली और शिखर धवन को भी पीछे छोड़ दिया है।
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। KKR के कप्तान के तौर पर ओपनिंग करते हुए रहाणे ने 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली।
उनकी इस पारी ने उन्हें एक खास रिकॉर्ड दिला दिया। रहाणे अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम था, जिन्होंने 2016 में 64 रन की पारी खेली थी।