आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए जिसका मतलब ये है कि लखनऊ को टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल करने के लिए 182 रन बनाने होंगे। केकेआर को इस स्कोर तक पहुंचाने में उनके कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अहम भूमिका निभाई।
रहाणे ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में 41 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और 2 छक्के भी लगाए। इन दो में से एक छ्क्का तो ऐसा था जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आवेश खान की बॉल पर रहाणे ने जब पॉइंट के ऊपर से छक्का लगाया तो उनके हाथ से बल्ला भी छूट गया लेकिन उनके शॉट में इतनी शानदार टाइमिंग थी कि बल्ला हाथ से छूटने के बावजूद उन्हें 6 रन मिल गए। उनके इस शॉट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 9, 2026
Ajinkya Rahane just proved that you don’t even need to be holding the bat to clear the ropes #TATAIPL 2026 | #KKRvLSG | LIVE NOW https://t.co/2ISFQDaiMT pic.twitter.com/EDttpB8Utl
इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में सुनील नरेन की वापसी हुई है। गौरतलब है कि दोनों टीमों की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स को अभी तक खेले गए दो मैचों में एक जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरुआती दो मैचों में हार और पिछला मैच बारिश की वजह से धुल गया था।