Gujarat Titans Probable Playing XI Vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच रविवार, 03 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
शाहरुख खान पर गिरेजी गाज: GT की XI से 30 साल के बल्लेबाज़ शाहरुख खान का पत्ता कट सकता है जो कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी टीम के लिए 9 मैचों की 5 इनिंग में 10.75 की औसत से सिर्फ 43 रन बना पाए हैं। गौरतलब है कि उन्हें गुजरात ने साल 2026 के सीजन के लिए पूरे 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, लेकिन वो अपने प्रदर्शन से खुद को साबित नहीं कर पाए हैं।
अनुज रावत को मिल सकता है मौका: गुजरात टाइटंस की टीम शाहरुख खान को अपने कॉम्बिनेशन से बाहर करती है तो ऐसे में 26 साल के बल्लेबाज़ अनुज रावत को प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है। ये बाएं हाथ का विकेटकीपर बैटर IPL टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स जैसी चैंपियन टीमों का हिस्सा रह चुका है। इसके अलावा उनके नाम 77 टी20 मैचों में 1,304 रन दर्ज हैं। उन्हें GT ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है।