Anukul Roy Replaces Harsh Dubey In India-A Squad: तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कैप्टेंसी में इंडिया-ए की स्क्वाड श्रीलंका के टूर पर जाएगी जहां उन्होंने 9 जून से लेकर 21 जून तक श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए टीम के साथ वनडे ट्राई नेशन सीरीज खेलनी है। गौरतलब है कि इस टूर के लिए चुनी गई इंडिया-ए की टीम में अचानक से एक बड़ा बदलाव हुआ है।
दरअसल, इंडिया-ए की स्क्वाड में हर्ष दुबे, जो कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के लिए चुन लिए गए हैं, की जगह अनुकूल रॉय को जगह दे दी गई है। BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है।
गौर करें कि हर्ष दुबे और अनुकूल रॉय, दोनों ही एक जैसे खिलाड़ी हैं और एक जैसी ही काबिलियत रखते हैं। हर्ष, जिन्हें भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के लिए मेडन कॉल अप मिला है, वो अब तक 27 फर्स्ट क्लास मैच ( 1026 रन और 133 विकेट), 30 लिस्ट ए मैच (296 रन और 31 विकेट) और 38 टी20 मैच (177 रन और 34 विकेट) खेल चुके हैं।