ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए प्रारंभिक 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में मार्नस लाबुशेन को मौका नहीं मिला है, वहीं रोन हार्डी, तनवीर संघा और नाथन एलिस को शामिल किया गया है।
यह 18 सदस्यीय टीम पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच वनडे मैच खेलेगी, इसके बाद वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज।
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पारिवारिक कारणों के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वह टीम के साथ भारत में जुड़ेंगे।
एशेज के आखिरी टेस्ट के दौरान चोटिल हुए कप्तान पैट कमिंस साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलेंगे।
Presenting your 18-player squad for the 2023 ODI World Cup, as well as two lead-in series against South Africa and India! pic.twitter.com/h6jVWYJvMy
— Cricket Australia (@CricketAus) August 7, 2023