Ben Stokes Bag Got Stolen: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस समय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वो सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, हुआ ये है कि लंदन के किंग्स क्रॉस ट्रेन स्टेशन से बेन स्टोक्स का बैग चोरी हो गया है जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
इस चोर ने स्टोक्स का कपड़ों से भरा बैग चुरा लिया जिसके बाद स्टोक्स ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इस घटना के बारे में जानकारी दी है। स्टोक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा, ”जिस किसी ने भी किंग्स क्रॉस ट्रेन स्टेशन से मेरा बैग चुराया है। मुझे लगता है कि मेरे कपड़े तुम्हारे लिए काफी बड़े होंगे।”
स्टोक्स ने इस ट्वीट के अंत में एक गुस्से वाली इमोजी भी लगाई जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस घटना से कितने आग बबूले हैं। स्टोक्स के इस ट्वीट पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और स्टोक्स को अलग-अलग तरह की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल कुछ फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि स्टोक्स का बैग उन्हें जल्द से जल्द मिल जाए।
To who ever stole my bag at King’s Cross train station.
— Ben Stokes (@benstokes38) March 12, 2023
I hope my clothes are to big for you ya absolute ******