भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा। टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम टेस्ट में भी दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड से उनके घर में पार पाना आसान नहीं होगा। आइए आपको उन पांच बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
राहुल द्रविड़: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ ने 15 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 63.80 की औसत से 1,659 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। द्रविड़ उन भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है।
सचिन तेंदुलकर: भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। सचिन ने 24 टेस्ट मैचों की 39 पारियों में 46.91 की औसत से 1,595 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाए और 217 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा।