भारतीय टीम पाकिस्तान को एकतरफा हराएगी, मंधाना और हरमन का दिखेगा जलवा: फैंस (भारतीय टीम पाकिस्तान को एकतरफा हराएगी, मंधाना और हरमन का दिखेगा जलवा: फैंस )
महिला एशिया कप 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार की शाम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस का मानना है कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करेगी।
मुंबई में अभ्यास के लिए जुटे युवा क्रिकेटरों और उनके कोच का मानना है कि भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान कमजोर है। टीम इंडिया की एकतरफा जीत निश्चित है।
आईएएनएस से बात करते हुए प्रशिक्षक ने कहा, "भारतीय टीम एकतरफा मैच जीतेगी। भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान बेहद कमजोर है। पाकिस्तान भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ हमेशा एकतरफा हारती है। इस मैच में भी यही होगा। भारतीय टीम को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।"