Bhuvneshwar Kumar Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने बीते सोमवार, 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को तीन ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी के साथ अब भुवनेश्वर कुमार ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 36 साल के भुवनेश्वर कुमार IPL में लसिथ मलिंगा को पछाड़कर अब दूसरे सर्वाधिक तीन विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 20वीं बार ये कारनामा करके ये पायदान हासिल किया है। बताते चलें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (25 बार) हैं।
IPL में सर्वाधिक तीन विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाज़
- जसप्रीत बुमराह - 25
- भुवनेश्वर कुमार - 20
- लसिथ मलिंगा - 19
- हर्षल पटेल - 17