Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के अपने पहले मुकाबले में इंडिया-ए ने नेपाल को 306 रन से रौंदा। शुक्रवार (20 नवंबर) को दोहा के एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नेपाल की टीम भारत के 333 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 26 रन पर ही सिमट गई। प्रिंस यादव (Prince Yadav) और हर्षित राणा (Harshit Rana) ने अपनी गेंदबाजी से जमकर कहर मचाया।
मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 332 रन बना डाले। कुमार कुशाग्र और कप्तान तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की और टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुमार कुशाग्र ने 102 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने भी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों में 107 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के देखने को मिले। इन दोनों के अलावा निचले क्रम में सूर्यांश शेडगे ने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 36 रन ठोक दिए भारत को 300 के पार पहुंचाया।