आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला बुधवार (13 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में RCB के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
भुवनेश्वर ने इस मुकाबले में KKR की पारी में तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। एलन सिर्फ 8 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसी विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार के नाम IPL में KKR के खिलाफ 33 विकेट हो गए और उन्होंने युजवेंद्र चहल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब IPL इतिहास में KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हो गया है।
आईपीएल में KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:
- युजवेंद्र चहल – 33 विकेट
- भुवनेश्वर कुमार – 33 विकेट
- जसप्रीत बुमराह – 25 विकेट
- रविंद्र जडेजा – 25 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन – 24 विकेट