टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद साउथ अफ्रीका टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा ऑलराउंडर ईथन बॉश हैमस्ट्रिंग चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में वियान मुल्डर को शामिल किया गया है। यह सीरीज 15 मार्च से न्यूजीलैंड में खेली जाएगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के तुरंत बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के 27 वर्षीय ऑलराउंडर ईथन बॉश चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बॉश को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्हें सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम से बाहर होना पड़ा है।
बॉश की जगह साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर वियान मुल्डर को शामिल किया गया है। मुल्डर साउथ अफ्रीका के लिए 11 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार सितंबर 2024 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेला था।