Sachin Tendulkar (Twitter)
मुंबई, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE)| महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 46वें जन्मदिवस के मौके पर बुधवार को लता मंगेशकर, अनिल कपूर और शाहिद कपूर जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें 'दिग्गजों का दिग्गज' कहकर संबोधित किया।
मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर तेंदुलकर को बधाई देने के लिए सभी ने ट्वीट किया जो कुछ इस प्रकार है :
लता मंगेशकर : नमस्कार सचिन तेंदुलकर। आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद। ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे।