VIDEO: 254 साल में पहली बार हुआ ऐसा, न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने 5 गेंदों में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास (Image Source: X.Com (Twitter))
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स (Central Districts) के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल (Brett Randell) ने रविवार (8 मार्च) को नेपियर में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स (Northern Districts) के खिलाफ प्लंकेट शील्ड मैच के दूसरे दिन पांच गेंदों में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
254 साल के फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में वह पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने पांच गेंदों में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।
आयरलैंड के इंटरनेशनल खिलाड़ी कर्टिस कैंफर ने पिछले साल एक घरेलू टी-20 मैच में ऐसा किया था। वह एक प्रोफेशनल मैच में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। जबकि जिम्बाब्वे के केलिस नधलोवु ने 2024 में एक घरेलू अंडर-19 टी-20 में पांच में से पांच विकेट लिए थे।