भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच में इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर,इस खतरनाक गेंदबाज की हुई वापसी (Image Source: AFP)
India vs England ODI: भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। दूसरे औऱ तीसरे वनडे के लिए तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) को इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार (14 जुलाई) को इसकी जानकारी दी।
कार्स कलाई और कोहनी की चोटों से उबरने और टी-20 ब्लास्ट 2026 में डरहम के साथ तीन मैच खेलने के बाद वापसी कर रहे हैं। 30 वर्षीय कार्स इंग्लैंड के लिए आखिरी बार इस फॉर्मेट में पिछले साल खेले थे। उनका आखिरी वनडे नवंबर 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में था।
इससे पहले, नेट्स में ट्रेनिंग के दौरान दाहिने हाथ पर चोट लगने के कारण कार्स IPL नहीं खेल पाए थे। उनकी चोट किस तरह की थी, इसका खुलासा नहीं किया गया था।