आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला बुधवार (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
कैमरून ग्रीन ने तो एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख ही बदल दिया। मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में सबसे पहले ग्रीन ने खतरनाक बल्लेबाज रयान रिकल्टन को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट करवाया और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने नमन धीर को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाकर अपनी टीम को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उनके इन विकेटों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस अंकतालिका में 12 मैचों में 8 अंकों के साथ 9वें पायदान है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 11 अंकों के साथ 8वें पायदान है और टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हार हाल में जीत आवश्यक है।
Two towering chances, two perfect grabs
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2026
Manish Pandey and Cameron Green ice-cold in pressure moments
Updates https://t.co/Aw11jLoww5#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvMI | @KKRiders pic.twitter.com/BB391Y3l88