Akash Madhwal Replaced Ayush Mhatre In CSK Squad: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, CSK ने अपने चोटिल खिलाड़ी आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के एक पुराने खिलाड़ी आकाश मधवाल (Akash Madhwal) को अपनी स्क्वाड में चुना है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी है। उन्होंने अपने बयान में लिखा, "चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। म्हात्रे चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।"
उन्होंने आकाश मधवाल के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, "मधवाल एक राइट-आर्म तेज गेंदबाज़ हैं, जो इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में अब तक 17 मैच खेले हैं और 23 विकेट लिए हैं। उनके नाम एक शानदार पांच विकेट हॉल (5/5) भी दर्ज है जो कि उन्होंने MI के लिए अपने डेब्यू सीजन में Eliminator मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हासिल किया था।" चेन्नई सुपर किंग्स ने आकाश मधवाल को पूरे 30 लाख रुपये में साइन किया है।