VIDEO: NZ के लिए तुरुप का इक्का बने McConchie, दूसरे ही ओवर में कर दिया डी कॉक और रयान रिकेल्टन का प (Image Source: X)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को जिस शुरुआत की जरूरत थी, वो उनके ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कोल मैककोन्ची ने दिला दी। दूसरे ही ओवर में उन्होंने साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन को एक-एक कर पवेलियन भेज दिया, वहीं प्रोटियाज खेमे में सन्नाटा छा गया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह दांव शुरू से ही सही साबित होता नजर आया।
साउथ अफ्रीका की पारी का दूसरा ही ओवर था जब सेंटनर ने गेंद ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कोल मैककोन्ची को थमा दी। यह फैसला चौंकाने वाला जरूर था, लेकिन मैककोन्ची ने इसे मास्टरस्ट्रोक बना दिया।