Cricket Image for 'कौन है जो बूढा बोल रहा था', MS Dhoni का 16 का डोला देख फैंस की आंखें फटीं (MS Dhoni Fitness At Age 40)
आईपीएल टीम चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। 40 साल की उम्र में भी धोनी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आते हैं। इस बीच आईपीएल 2022 की तैयारियों के लिए धोनी CSK के साथ मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। धोनी से जुड़ा हुआ कोई ना कोई वीडियो या फिर पोस्ट आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच धोनी का एक वीडियो फैंस के बीच काफी ज्यादा किया जा रहा है जिसमें उनकी बॉडी किसी पहलवान की तरह लग रही है।
सीएसके ने धोनी की जबरदस्त बॉडी से जुड़े इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। धोनी के इस वीडियो को देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई धोनी को पहलवान कह रहा है तो कोई धोनी की तुलना ब्रॉक लेसनल से कर रहा है।
